Skip to main content

इश्क -ए-बीमारी

 इश्क एक बीमारी बन गयी,

जो जहर के प्याले से भी ,
जहरीली बन गई।

वो दीमक भी इससे अच्छा होता है,
जो लकड़ी को धीरे-धीरे खोखला करता है,
इस इश्क़ जैसी बीमारी ने तो हमे,
एक बार में ही खोखला कर दिया।
इश्क़--------- ----जहरीली बन गई।

बिना जहर दिए,
जहर का काम कर गई,
वो इश्क़ की बीमारी इतनी,
खतरनाक बन गई।

बिना जाने इश्क़ कर बैठे,
ना जाने इतनी बड़ी गलती ,
किस तरह कर बैठे,
हम तो अपने इश्क़ में भी वफादार थे जनाब,
उनकी तो बातो मे भी सच्चाई नही थी,
इश्क़- - - - - - - - - -जहरीली बन गईं।

ये आंखे आज कुछ ज्यादा नम थी,
इन आँखों को भी कोई गम था,
हमारा हाथ थाम छोड़ जाना,
एक बुरा स्वप्न था।

ये इश्क़ उन्हें भी रुलाएगा
 हमसे वफादारी न करने का,
सबक उन्हें भी सिखाएगा।
इश्क़,- - - - - - - - जहरीली बन गई।

जिस वियोग मे हम जले हैं,
उन्हें भी जलना पड़ेगा,
जिस दिन वो दर्द महसूस होगा,
उस दिन हमारे प्यार का एहसास होगा।
इश्क़- - - - - - - - - - - जहरीली बन गईं।

Comments

Popular posts from this blog

शायरी/Romantic sayari

  कही दूर समुन्दर किनारे बैठ, समुन्दर की लहरों को सुनना , कुछ अजीब था। तेरे पास बैठ प्यार का इजहार सुन्ना, मेरा नसीब था।❤❤

mothers day poem for mom

  तेरी गोद में चैन की नींद सो जाना, मेरी ज़िंदगी मे कहीं से सुकून का आ जाना तेरी लोरियों मे खो जाना, मेरे सिर को धीरे-धीरे, प्यार भरे हाथो से सहलाना। दूध के गिलास मे प्यार घोल-घोल कर पिलाना, मेरे बालो मे तेल डालते वक़्त, धीरे-धीरे झपकियों का आना, और वो चैन की नींद सो जाना। सुन तेरी परियो की कहानी, उड़नखटोले मे बैठ परी देश की सैर पर निकल जाना, रंग-बिरंगे इन सबसे रूबरू हो जाना, इन्हें देख मुँह मे पानी आ जाना। उस परी देश में एक राजकुमार का आना, थाम हाथ मेरा पूरे देश की सैर करने, अलग-अलग व्यंजनों को देख मुँह मे आनी आना, धीरे-धीरे इन सबको खाना। अब अपने घर जाने का समय आ गया, मेरे आँशुओ का नदी की तरह बहना, और इनका हमे कमजोर बनाना। हाथ चूम हमारा वापिस उड़नखटोले मे बैठा, वापस घर छोड़कर आना, साथ में ढेर सारे उपहार लाना । इतने सुंदर सपने मे स्कूल को भूल जाना, मम्मी का प्यार से हमारे माथे को चूमना, और प्यारी सी नींद से जगाना। उनकी गोद में चैन का सुकून आना, और हमारा धीरे-धीरे सो जाना, माँ की ममता  में खो जाना । एक हँसी के साथ उनका हमारी , ज़िन्दगी में आन...

Gangster quotes on 2023

 बेटी के रूप मे पैदा होना, सबसे बड़ा गुनाह बन गया, मेरे जिस्म को चील-कौयो की तरह, नोंच-नोंच कर खाना, हर रोज का काम बन गया। लक्ष्मी,दुर्गा न जाने कितने नाम देकर, उस परमात्मा को भी कटघरे में ला , खड़ा कर दिया तूने। मेरे जिस्म में जहर के इंजेक्शन लगा, अधमरा कर दिया तूने, अपनी हवस को पूरा करने के लिए, मुझे अपनी हवस का शिकार बना लिया तूने। ट्विंकल,निर्भया से लेकर, परमात्मा का दूसरा रूप डॉ प्रियंका, को भी न छोड़ा तूने। मनीषा के साथ दरिंदगी कर, उस दर्द को ताजा कर दिया तूने। हैवानियत की हद होती हैं, उस मासूम की रीढ़ की हड्डी,पैर तोड़, उसकी जिंदगी का सर्वनाश कर दिया तूने। एक ने नही उन चारों ने अपनी हवस का शिकार बनाया, हर बार चीखती-चिलाती रही बचाने को कोई नही आया, मेरी आवाज को उन खेतों मे हमेशा के लिए बंद कर दिया उन्होंने। सरकार ,कानून,जानी मानी हस्तियां जानी मानी हस्तियां अपने दिखावे मे लग गई शोक जता हाथरस हत्याकाण्ड पर अपने आप में ही महान बन गई। ये दिखावा,कैंडल मार्च कुछ दिन तक चलेगा, एक बेटी की आवाज को कभी इंसाफ नही मिलेगा। इस दरिंदगी ने रूह को झकझोर कर दिय...