Skip to main content

Posts

Showing posts from September, 2020

Karishma Kudrat Kaa

 कुदरत-ए-तोहफा बहुत ही खास था, हमारे दिल के बहुत ज्यादा ही पास था। तेरे लंबे-लंबे बालों मे भी कुछ खास था, दुसरो को अपनी और आकर्षित करने का राज था, इन मोटी-मोटी आंखों मे मेरे लिए ख्वाबो का संसार था। पलके झुकाए हमारा इंतज़ार करते हो, न जाने क्यों हमसे इतना प्यार करते हो। इन गुलाबी पंखुड़ियों जैसे होंठो का भी क्या कहना, इनकी हल्की सी मुस्कान मे भी हमारे लिए प्यार था। तेरे इन हाथो का भी क्या कहना, अपने हाथों से जो खाना बनाती, उसमे भी लाजवाब स्वाद था। हर दर्द को छिपाना जानते हो, लगा आंखों में मस्कारा,आइलैनर, इन आँशुओ को आंखों में छिपाना जानते हो। मोमबत्ती की तरह मासूम से दिल था, थोड़ी सी नोंक-झोंक में पिघलने लगता था, कुदरत के इस लाजवाब तोफहा को, अपने दिल के पास रखना चाहेंगे। हमारा आज भी आपसे हैं हमारा कल भी आपसे ही रहेगा, हमारे दिल की धड़कने भी आपसे हैं, हमारी आज जो ज़िन्दगी हैं , वो सिर्फ आपसे हैं। Go to link;- Karishma Kudrat Kaa Beautiful love image

mothers day poem for mom

  तेरी गोद में चैन की नींद सो जाना, मेरी ज़िंदगी मे कहीं से सुकून का आ जाना तेरी लोरियों मे खो जाना, मेरे सिर को धीरे-धीरे, प्यार भरे हाथो से सहलाना। दूध के गिलास मे प्यार घोल-घोल कर पिलाना, मेरे बालो मे तेल डालते वक़्त, धीरे-धीरे झपकियों का आना, और वो चैन की नींद सो जाना। सुन तेरी परियो की कहानी, उड़नखटोले मे बैठ परी देश की सैर पर निकल जाना, रंग-बिरंगे इन सबसे रूबरू हो जाना, इन्हें देख मुँह मे पानी आ जाना। उस परी देश में एक राजकुमार का आना, थाम हाथ मेरा पूरे देश की सैर करने, अलग-अलग व्यंजनों को देख मुँह मे आनी आना, धीरे-धीरे इन सबको खाना। अब अपने घर जाने का समय आ गया, मेरे आँशुओ का नदी की तरह बहना, और इनका हमे कमजोर बनाना। हाथ चूम हमारा वापिस उड़नखटोले मे बैठा, वापस घर छोड़कर आना, साथ में ढेर सारे उपहार लाना । इतने सुंदर सपने मे स्कूल को भूल जाना, मम्मी का प्यार से हमारे माथे को चूमना, और प्यारी सी नींद से जगाना। उनकी गोद में चैन का सुकून आना, और हमारा धीरे-धीरे सो जाना, माँ की ममता  में खो जाना । एक हँसी के साथ उनका हमारी , ज़िन्दगी में आना, और हम

इश्क़_ एक _खेल

  इश्क़ एक खेल बन गया, हमने इस खेल मे वफादारी चाही थी, तुम गद्दारी कर चल दिए। हमारा हाथ थाम छोड़ जाना, बड़े-बड़े सपने दिखाकर उन्हें तोड़ जाना। शतरंज क़े खेल का मोहरा बना कर चल दिये, हमे रिस्तो से दूर कर धुँध का कोहरा बना कर चल दिए। पहली बार दिल की सुनी थी हमने , इस दिल ने भी ऐसा खेल खेला की, अधमरा बनाकर चल दिए। हमारे नाम क़े साथ अपना नाम जोड़कर चल दिये, हमे इस दुनिया की भीड़ मे अकेला छोड़कर चल दिए। बरखा बारिश की बूंद की तरह साफ थी, उस एक बूंद मे तुझे तेरे काले दिल का, अक्स मिल जाएगा। हमारी बदुआओ मे भी , तेरे लिए दुआएं निकलती थी, प्यार तो सच्चा हमने किया था, तू तो खेल का मोहरा बनाकर चल दिया। इश्क़ -- ---- - - - - - -   - - - - - खेल बन गया। Breakup image

Sad _shayari

 दिल को इतना क्यों जलाते हो, सांसो को सांसो से क्यों मिलते हो, तेरे अक्स मे मेरा अक्स हैं, फिर इतना क्यों रुलाते हो। Sad image related to breakup

दर्द/Sad shayari

 ये ज़िन्दगी आज मायूस थी, कही-न-कही खामोश थी, एक पन्ने पर तेरा नाम दूसरे पर मैं गुमनाम थी।

शायरी/Romantic sayari

  कही दूर समुन्दर किनारे बैठ, समुन्दर की लहरों को सुनना , कुछ अजीब था। तेरे पास बैठ प्यार का इजहार सुन्ना, मेरा नसीब था।❤❤

ज़िन्दगी का एतबार/jindagi ki mahak

 ए ज़िन्दगी इतना एतबार न कर, कही-न-कही हमसें इतना प्यार न कर। पानी की लहरों की तरह, ज़िन्दगी धीरे-धीरे सी चल रही थी। बिना किसी तूफान के , खामोश सी बह रही थीं। किसी ने पानी मे पत्थर फेका, उसे बस इस पानी की प्यास थी। हल्की - हल्की पानी की हिलोरे, हमारी ज़िंदगी को एक नया नाम दे रही थी। उस पानी की आवाज हमारे दिल को, कही-न-कही छू रहीं थी। ए ज़िन्दगी तेरा एतबार आज भी बरकरार था, हमे उस अजनबी से आज भी प्यार था। Sad image related to pain

Poem on first day of college

  That first day of college,   When they hit,  These hearts also panicked,  Seeing them at first sight,  Do not know why so much persecution.  Every day wait for you,  Miss you at class time,  Keep an eye on you,  Became our habit  Think about you, smile  To talk among themselves,  Feeling of burning with others,  Became our habit  Not wanting to,  Fall in love with you  Even in our prayers,  Come to your attention  Everything is recognized.  Our breath is connected to your breath,  Slowly close and hold our hand,  In the first day of that college,  So much of everything happens.  Become unknown to fellow  The first day of college,  Realizing that everything has happened  To be the most special in our lives,  That college- - - - - - - - - - - First day.

मौत के इतने करीब/Sad poem

मौत के इतने करीब  थे, फिर भी आंखों मे खुशी के आँशु की छलक थी, हमारी सांसे थम रही थी, हमारा शरीर हमे छोड़ रहा था। कभी मौत के नाम से भी डरते थे, आज ख़ुशी-ख़ुशी गले लगा रहे थे। इस मौत की नींद मे चैन का सुकून था, क्योंकि हमारा सिर हमारी जान की गोद में था। हमारी साँसे टूट रही थी, उनका साथ छूट रहा था। ज़िन्दगी ने साथ छोड़ दिया, हमे उनसे दूर कर दिया। ज़िन्दगी के हर सफर मे साथ थे, मेरी जान हमेशा मेरे पास थे। ये मौत हमे उनसे दूर न ले जा सकी, जितने हम करीब थे उतना किसी और को ना ला सकी।
 ज़िन्दगी के हर पहलू से रूबरू हो गए हम, जब उस अलग दुनिया में मसरूफ हो गए। गलती से उस जगह पहुंच गए हम, इतने सारे बच्चों को देख पहली बार खुश हुए हम, अब भी इस दुनिया से अनजान थे, कही न कही अब भी  नादान थे। खोज कर पता लगाया, एक अनाथाश्रम का नाम आगे आया, वो खुद भी पत्थर दिल हो गया, जिन्होंने इन मासूमो को अनाथ कर दिया। ज़िन्दगी ने ना जाने कितने गमो से रूबरू कराया हमे, इन बच्चो के साथ ने हमें ज़िन्दगी के खूबसूरत , पलों का एहसास कराया। उनके चेहरे पर एक नूर था, उनकी हंसी के पीछे कही-न- कही, वो चमकता कोहिनूर था। ज़िन्दगी- - - - - - - कराया हमे, जब - - - - - - - - - - - मसरूफ हो गए।

पापा की गुड़िया/

 सब कहते हैं पापा की गुड़िया  हूँ मैं, कोई ये नही जानता जहर की पुड़िया हूँ मैं, पापा की गुड़िया नादान थी, दुनिया के रंग -रूप से अनजान थी, बचपन मे खिलौने से खेलती थी, आज इस दुनिया ने हमे ही खिलौना बना दिया। पापा की गुड़िया मासूम थी , दुनिया ने जहर घोल -घोल कर , इसे ही जहर की पुड़िया बना दिया। कोई कितना ही प्यार करे हमे, हमारे दिल मे उन लोगों के लिए सिर्फ जहर है, जो हमे हाथ लगाएगा, उस पर यह जहर भारी पड़ जाएगा। सब - - - - - - - - - - - गुडित हूँ मैं, कोई- - - - - - - - - - - - जहर की पुड़िया हूँ मैं।

Love is an illusion /sad poem/ savage love

  Love is a chance   Somewhere like a mirage,  This is also a hoax,  From big play,  Knows us,  Like Abhimanyu's Chakravyuh,  Implicates us  Love - - - - - - - chance,  Mirage- - - - - - are deceived.  Love addiction, even with drug addiction  Do bad things,  Drug addiction only makes mental patients,  This is our whole body  Makes half-baked  Hand holding, ilu speaking,  Express love,  This is the biggest deception,  That's why they say sir  Stay away from this love  Also like mirage  This is also a hoax.  Love - - - - - - - - - - Chances are,  Mirage- - - - - - - is deceived.

प्यार एक धोखा

 प्यार एक मौका हैं, कहीं-न-कही मिराज की तरह,  यह भी एक धोखा है, बड़े-बड़े खेलो से, हमें वाकिफ करती है, अभिमन्यु की चक्रव्यूह की तरह, हमें फंसाती है। प्यार- - - - - - - - मौका  हैं, मिराज- - - - - - धोखा हैं। प्यार की लत ड्रग्स की लत से भी, बुरा हाल करती हैं, ड्रग्स की लत सिर्फ मानसिक रोगी बनाती हैं, यह तो हमारे पूरे शरीर को ही, अधमरा बनाती है। हाथ पकड़,ILU बोल, प्यार का इज़हार कर, यही तो सबसे बड़ा धोखा हैं, इसलिए तो कहते हैं जनाब, इस प्यार से दूर रहो, यह भी मिराज की तरह यह भी एक धोखा हैं। प्यार- - - - -   - - - - - मौका हैं, मिराज- - - - - - - धोखा है।

My diary,My Friend

  In every moment of life,   She was with me,  My diary for me,  Something special was special.  In that diary of twenty pages,  The essence of my life was  On different pages,  It was a world of sour and sweet memories.  Life - - - - - - - - was special.  Write my tears falling,  And make them drink it,  Of friendship for a friend,  This was just a feeling.  Like a friend of mine,  The memories were saved,  Read it to your memories,  To refresh for me,  This was the feeling of my friendship,  Life - - - - - - - - - was special.

इश्क -ए-बीमारी

 इश्क एक बीमारी बन गयी, जो जहर के प्याले से भी , जहरीली बन गई। वो दीमक भी इससे अच्छा होता है, जो लकड़ी को धीरे-धीरे खोखला करता है, इस इश्क़ जैसी बीमारी ने तो हमे, एक बार में ही खोखला कर दिया। इश्क़--------- ----जहरीली बन गई। बिना जहर दिए, जहर का काम कर गई, वो इश्क़ की बीमारी इतनी, खतरनाक बन गई। बिना जाने इश्क़ कर बैठे, ना जाने इतनी बड़ी गलती , किस तरह कर बैठे, हम तो अपने इश्क़ में भी वफादार थे जनाब, उनकी तो बातो मे भी सच्चाई नही थी, इश्क़- - - - - - - - - -जहरीली बन गईं। ये आंखे आज कुछ ज्यादा नम थी, इन आँखों को भी कोई गम था, हमारा हाथ थाम छोड़ जाना, एक बुरा स्वप्न था। ये इश्क़ उन्हें भी रुलाएगा  हमसे वफादारी न करने का, सबक उन्हें भी सिखाएगा। इश्क़,- - - - - - - - जहरीली बन गई। जिस वियोग मे हम जले हैं, उन्हें भी जलना पड़ेगा, जिस दिन वो दर्द महसूस होगा, उस दिन हमारे प्यार का एहसास होगा। इश्क़- - - - - - - - - - - जहरीली बन गईं।

आँखों का शुक्रिया

 शुक्रिया इन आँखों का, जिन्होंने ज़िंदगी के अलग-अलग, रंगो से रूबरू कराया हमे। जब पहली बार आँखे खोली हमनें, पापा की गोद मे पाया हमनें, जब पहली बार आंखे खोली हमने, मम्मी की ममता से रूबरू हुए हम। शुक्रिया---------------- का, जिन्होंने- - - -- - - -- - - -कराया हमे। जब दुआओ के लिए पहली बार , आंखे बंद की हमने, उस खुदा को अपनी , कल्पनाओं मे पाया हमने। जब पहली बार दुनिया मे आए हम, अपनी मोटी-मोटी आंखों से, दुनिया की चमकतीं रोशनी मे, खो गए हम। शुक्रिया- - - - - - - - - - - का, जिन्होंने- - - - - - - कराया हमे। जब पहली बार मोहब्बत हुई, उन्हें अपने सपनो मे पाया हमने, इन आंखों का शुक्रिया, जिन्होंने इन सबसे रूबरू कराया हमे। शुक्रिया - - - - - - - - - का, जिन्होंने- - - - - - - - कराया हमे।